कर्णप्रयाग/चमोली: स्थानीय कार्यालय परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिल नौटियाल ने पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली तथा अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा तथा जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़, जिला यूथ फाउंडेशन के संचालक अनिल फौजी, भाजपा जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पवित्र बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी वार्ड सदस्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता टीका प्रसाद, प्रधान उत्तम सिंह चौधरी, ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान (रानीगढ़), मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र, हरीश पवार, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पवार, द्वारी लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
