कर्णप्रयाग के लंगासू में रेलवे परियोजना के डंपिंग यार्ड का विरोध, ग्रामीणों ने रोका काम

चमोली विकास खण्ड/कर्णप्रयाग: ग्राम सभा लंगासू क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे परियोजना के मलबे का डंपिंग यार्ड बनाए जाने का विरोध किया गया। साथ ही निकट भविष्य में अलकनंदा नदी पर खनन हेतु संपर्क मार्ग न बनाए जाने के विरोध में ग्राम प्रधान लंगासू के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के साथ कार्य को रोका गया।

ग्रामीणों व कार्यदायी संस्था के मध्य होली के पश्चात एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद डंपिंग यार्ड के बारे में सामूहिक वार्ता की जाएगी।

विरोध प्रदर्शन में श्रीमती वीना सती (सरपंच लंगासू), श्रीमती किरन नगवाल (अध्यक्ष महिला मंगल दल लंगासू), मीना सीमाल्टी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें