चमोली: राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के पास वर्चस्व को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले की कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है।
दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 04/2026 धारा 191(2), 115(2), 352, 333, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया:
-
साहिल डुंगरियाल (20 वर्ष), निवासी खम्पियाणा बैंड, कर्णप्रयाग
-
कनिष्क पाल (19 वर्ष), निवासी पठियालधार, गोपेश्वर
दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य युवकों की पहचान भी कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की चेतावनी
चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने, गुंडागर्दी करने और समाज में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
