गौचर: कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के हाथों मैती पौधा रोपण किया गया। गौचर नगर क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड में श्रीमती पुष्पा देवी (धर्मपत्नी स्वर्गीय हरीश सिंह बिष्ट) की सुपुत्री एवं वीरेंद्र सिंह भंडारी के सुपुत्र राहुल के वैवाहिक कार्यक्रम में हिमतरंग संस्था के सचिव प्रदीप चौहान ने कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के हाथों नवदंपति अंकिता एवं राहुल के विवाह के अवसर पर मैती पौधा रोपित करवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अंकिता के चाचा दिनेश बिष्ट, माता पुष्पा देवी, चाची दीपा देवी, भाई गौरव बिष्ट, आकाश बिष्ट, साधना नेगी, दमयंती बिष्ट, अनिल बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, हरीश पंवार, गौसेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, अनूप नेगी, अंकित डिमरी, पूरण सिंह चौधरी, राकेश चौहान, पप्पू बिष्ट, रविंद्र सिंह चौहान, दिनेश रावत एवं मनोज कंडवाल मौजूद रहे।

? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
