भराड़ीसैंण में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित न किए जाने पर अब उक्रांद ने विधायकों को भराड़ीसैंण से ही न निकलने देने का नायाब तरीका अपनाया है। इसके तहत विधायकों को भराड़ीसैंण से न निकलने देने के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर ही लेट गए।
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर यूकेडी के कार्यकर्ताओं द्वारा सिमली बैरियर पर लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजादा तथा रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को रोका गया। साथ ही यूकेडी द्वारा आपातकालीन सत्र बुलाने का आह्वान किया गया, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आंदोलनकारियों को मालसी जेल भेजा गया।
रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
