देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट थंडरबर्ड भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को वादी हितेष बिष्ट निवासी नत्थुवावाला, मियांवाला चौक ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि मियांवाला चौक स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से उनकी लाल रंग की बुलेट थंडरबर्ड (UK07DK-7115) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-25/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
लगातार प्रयासों के बाद 14 फरवरी 2026 को लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास हर्रावाला क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मांगेराम पुत्र सुरेंद्र पाल (उम्र 22 वर्ष) निवासी पटलोकर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर (हाल निवासी ग्राम गोली, थाना फतेहपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) बताया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे महंगी बाइकों का शौक है और इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की थी।
बरामदगी:
-
चोरी की गई बुलेट थंडरबर्ड UK07DK-7115
गिरफ्तारी टीम:
-
उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
-
हेड कांस्टेबल जसपाल पंवार
-
कांस्टेबल सत्यवीर सिंह
-
कांस्टेबल कुलदीप कुमार
-
कांस्टेबल सचिन सैनी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
