- एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- डोईवाला नकबजनी कांड का सफल खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- चोरी की गई ₹9 लाख की शत-प्रतिशत ज्वैलरी बरामद
- अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई 09 लाख रु० कीमत की शत प्रतिशत ज्वैलरी हुई बरामद
- गिरफ्तार अभियुक्त कबाड़ी का करते है काम, कबाड़ बीनने के बहाने बंद घरों को रैकी कर दिया था चोरी की घटना को अजांम
डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹9 लाख मूल्य की शत-प्रतिशत चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी पवन चन्द पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी कोटि मोलधार, अठूरवाला, कोतवाली डोईवाला द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि वह दिनांक 10 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 के मध्य अपने परिवार सहित गांव गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के ताले व दरवाजे तोड़कर नकदी व ज्वैलरी चोरी कर ली गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-16/2026, धारा 305ए/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद कोतवाली डोईवाला में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई, साथ ही संदिग्ध मार्गों पर आने-जाने वालों की जानकारी एकत्र की गई। इसके अतिरिक्त मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 20 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रांट पर चेकिंग के दौरान घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जचिन्द्र नाथ एवं गुड्डू नाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई संपूर्ण ज्वैलरी बरामद कर ली।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे कबाड़ बीनने का कार्य करते हैं। इसी दौरान वे बंद घरों की रेकी किया करते थे और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्त चोरी की गई ज्वैलरी को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
