देहरादून : शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग का लोकार्पण कर इसे जनमानस को समर्पित किया।
यह आधुनिक पार्किंग सुविधा लगभग ₹472.23 लाख की लागत से तैयार की गई है और इसमें 111 वाहनों की क्षमता है।
शहर को मिला आधुनिक पार्किंग सिस्टम
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर विकसित यह परियोजना देहरादून को स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट की दिशा में आगे ले जाती है।
जिला प्रशासन द्वारा शहर में कुल तीन ऑटोमेटेड पार्किंग विकसित की गई हैं:
-
परेड ग्राउंड – 111 वाहन क्षमता
-
तिब्बती मार्केट – 132 वाहन क्षमता
-
कोरोनेशन क्षेत्र – 18 वाहन क्षमता
इन सुविधाओं से शहर में पार्किंग की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित बनेगी।
“फ्री सखी कैब सेवा” भी शुरू
जिला प्रशासन ने इस परियोजना को और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु एक अभिनव पहल की है—
- फ्री सखी कैब सेवा
पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद
ईवी वाहन (टाटा पंच) के माध्यम से
नजदीकी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तक निःशुल्क आवागमन सुविधा
यह सेवा विशेष रूप से शहर के व्यस्त क्षेत्रों में लोगों को राहत देगी।
जल्द शुरू होगी ईवी मिनी बस सेवा
इसके साथ ही, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए:
- ईवी मिनी बस शटल सेवा जल्द शुरू की जाएगी
- पार्किंग स्थलों से प्रमुख स्थानों तक आसान कनेक्टिविटी मिलेगी
- निजी वाहनों के उपयोग में कमी आएगी
स्मार्ट और पर्यावरण अनुकूल पहल
जिला प्रशासन की यह योजना—
✔ ट्रैफिक जाम कम करेगी
✔ स्मार्ट सिटी मॉडल को बढ़ावा देगी
✔ पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी
✔ नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगी
रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
