देहरादून: गैस कालाबाजारी पर शिकंजा, क्यूआरटी टीम कर रही निगरानी, 37 शिकायतें दर्ज

देहरादून: एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिलेभर में क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) का गठन कर गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है।

क्यूआरटी टीम कर रही लगातार निगरानी

क्यूआरटी टीम द्वारा:

  • गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

  • गैस की मांग और आपूर्ति की जांच

  • वितरण प्रणाली की निगरानी

लगातार की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

37 शिकायतें दर्ज, कंट्रोल रूम सक्रिय

जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर:
📞 1077
📞 0135-2626066, 2726066
📱 WhatsApp: 7534826066

इन माध्यमों से कुल 37 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

एक दिन में 17,000 से ज्यादा सिलेंडर वितरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • 17,705 घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति

  • 384 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित

90 हजार का बैकलॉग, कारण आया सामने

जिले में करीब 90,000 घरेलू सिलेंडर का बैकलॉग बताया गया है।
प्रशासन के अनुसार इसका मुख्य कारण:

  • बुकिंग सॉफ्टवेयर में 3 दिन की तकनीकी समस्या
  • इस दौरान मैन्युअल वितरण किया गया
  • अब लगभग 25,000 एंट्री सिस्टम में अपडेट की जा रही हैं

स्टॉक और सप्लाई बढ़ाने पर जोर

वर्तमान में:

  • घरेलू स्टॉक: 37,488 सिलेंडर

  • व्यावसायिक स्टॉक: 1,616 सिलेंडर

प्रशासन द्वारा आपूर्ति बढ़ाने के लिए लगातार लोड बढ़ाया जा रहा है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि:

  • घबराएं नहीं
  • केवल अधिकृत माध्यम से ही गैस बुकिंग करें
  • किसी भी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें

रिपोर्ट: अवतार सिंह


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें