देहरादून: गैस कालाबाजारी पर शिकंजा, 17 एजेंसियों का निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार

देहरादून: एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों और 5 पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि गैस की कालाबाजारी के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर 2 मुकदमे दर्ज किए गए।

कंट्रोल रूम में 341 शिकायतें दर्ज

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में संचालित कंट्रोल रूम के माध्यम से एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 0135-2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर शाम 5 बजे तक 341 शिकायतें दर्ज की गईं।

एक दिन में 29 हजार से अधिक सिलेंडर की आपूर्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार को:

  • 29,120 घरेलू गैस सिलेंडर वितरित किए गए

  • 69 व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति की गई

हालांकि घरेलू गैस सिलेंडरों में अभी लगभग 67 हजार का बैकलॉग बना हुआ है।

वहीं 1 मार्च से अब तक 1,91,548 घरेलू और 15,336 व्यवसायिक गैस सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 31,807 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।

छापेमारी में जब्त हुए सिलेंडर

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए:

  • 17 गैस एजेंसियों

  • 45 प्रतिष्ठानों

  • 5 पेट्रोल पंपों

का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और डोईवाला क्षेत्र में एक प्राथमिकी दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रशासन की जनता से अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं, सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत:

  • शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद अगली गैस बुकिंग होगी

  • ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद गैस सिलेंडर बुक कराया जा सकेगारिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें