चमोली: 27 गांवों की आराध्य मां चंडिका जिलासू की देवरा यात्रा के दौरान सिवाई अलकनंदा नदी तट पर भव्य समुद्र मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बारिश के बावजूद उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
परंपरा और आस्था का संगम
देवरा यात्रा के तहत आयोजित यह समुद्र मंथन कार्यक्रम क्षेत्र की प्राचीन परंपरा और आस्था का प्रतीक माना जाता है, जिसमें आसपास के 27 गांवों की भागीदारी रहती है।
अलकनंदा तट बना आस्था का केंद्र
अलकनंदा नदी के सिवाई तट पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के माहौल से भर दिया।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
