चमोली: जनपद की शांत वादियों में अशांति फैलाने और कानून को हाथ में लेने वालों के लिए चमोली पुलिस ने एक बार फिर कड़ा सबक सिखाया है। कुलसारी बाजार में मारपीट और गाली-गलौज कर दहशत फैलाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
बीती 26 फरवरी 2026 को देवलग्वाड़ निवासी नितिन टम्टा के साथ कुलसारी बाजार में कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई थी। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना थराली पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपियों को थाना थराली बुलाया गया।
थाना थराली में पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने और विवाद खत्म करने का पूरा मौका दिया। पुलिस ने काफी देर तक काउंसलिंग की, लेकिन आरोपी पक्ष (द्वितीय पक्ष) अपनी जिद पर अड़ा रहा। समझौते के बजाय उनका रवैया आक्रामक और नकारात्मक बना रहा। स्थिति की गंभीरता और क्षेत्र में दोबारा शांति भंग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए, थराली पुलिस ने ‘सॉफ्ट अप्रोच’ छोड़ सख्त रुख अपनाया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों युवकों – 1. रोशन पुत्र महिपाल निवासी केवर तल्ला, नारायणबगड़, 2. सूरज पुत्र राकेश निवासी केवर तल्ला, नारायणबगड़, 3. आशु नेगी पुत्र मोहन सिंह निवासी टेटुड़ा, नारायणबगड़, 4. आकाश पुत्र सुनील कुमार – के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत कानूनी शिकंजा कसा गया।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
