चमोली: गैस आपूर्ति पर प्रशासन की सख्त निगरानी, 150 से अधिक होटलों और एजेंसियों का निरीक्षण

चमोली: जनपद चमोली में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर गैस वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी की जा रही है और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

150 से अधिक होटल-ढाबों और एजेंसियों का निरीक्षण

जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों को देखते हुए होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

संयुक्त टीमों द्वारा अब तक:

  • गैरसैंण

  • पोखरी

  • ज्योतिर्मठ

  • मैठाणा

  • नंदानगर

  • कर्णप्रयाग

  • चमोली

सहित विभिन्न क्षेत्रों में 150 से अधिक प्रतिष्ठानों और गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया है।

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर चेतावनी

निरीक्षण के दौरान सभी होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों को घरेलू रसोई गैस का व्यावसायिक उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

गैस आपूर्ति बनी हुई है सुचारु

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति लगातार सुचारु बनी हुई है और उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

व्यावसायिक गैस वितरण की तैयारी

उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार अस्पतालों, स्कूलों और अन्य संस्थानों को व्यावसायिक गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। जल्द ही निर्धारित मानकों के तहत व्यावसायिक गैस सिलेंडर का वितरण शुरू किया जाएगा।

उपभोक्ताओं से अपील

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए:

  • एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं

  • ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग करें

  • केवल प्वाइंट डिलीवरी या होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करें

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें