चमोली: केदारनाथ वन प्रभाग नागनाथ रेंज में 40 वर्षों की सेवा के उपरांत उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी के सेवानिवृत्ति पर नागनाथ रेंज के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। फूल मालाओं के साथ विदाई दी गई।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा कि उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने 40 वर्षों की सेवा में जंगलों के संरक्षण में कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया है। उन्होंने अपनी सेवा में हमेशा जंगल, वन्य जीव सुरक्षा और मानव के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है, जो सराहनीय है। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सेवानिवृत्त उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 40 वर्षों में वन विभाग और क्षेत्रीय जनता ने जो प्रेम व स्नेह दिया है, इसके लिए आजीवन आभारी हूं। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, वन दरोगा आनंद सिंह रावत सहित तमाम वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
