चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे, केदारनाथ-बदरीनाथ की तारीखें तय

देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) आगामी चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों में जुट गई है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

कब खुलेंगे चारधाम के कपाट

चारधाम यात्रा का शुभारंभ अप्रैल माह में होगा:

  • यमुनोत्री और गंगोत्री धाम – 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया)

  • केदारनाथ धाम – 22 अप्रैल

  • बदरीनाथ धाम – 23 अप्रैल

पंजीकरण 6 लाख के पार

बीकेटीसी के अनुसार 16 मार्च तक कुल 6,17,853 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। धामवार पंजीकरण इस प्रकार है:

  • केदारनाथ – 2,06,622

  • बदरीनाथ – 1,82,212

  • गंगोत्री – 1,15,763

  • यमुनोत्री – 1,13,256

शीतकालीन यात्रा में भी उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

धामों के कपाट बंद होने के बाद भी शीतकालीन यात्रा में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

  • योग बदरी पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ में – 20,054 श्रद्धालु

  • ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ (केदारनाथ गद्दी स्थल) – 31,736 श्रद्धालु

श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं पर जोर

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसके लिए यात्रा से पहले सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

121 करोड़ से अधिक का बजट पारित

आगामी यात्रा वर्ष 2026-27 के लिए बीकेटीसी ने 121 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित किया है:

  • बदरीनाथ धाम – ₹57.47 करोड़

  • केदारनाथ धाम – ₹63.60 करोड़

कई अहम प्रस्ताव पारित

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए:

  • गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव (सरकार को भेजा गया)

  • ‘तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष’ की स्थापना

  • ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में शिविर कार्यालय खोलना

  • मंदिर परिसर में मोबाइल, रील और फोटोग्राफी पर नियंत्रण

  • पेयजल, बिजली, स्वच्छता और आवास व्यवस्था में सुधार

व्यवस्थाओं को किया जा रहा मजबूत

धामों में दर्शन व्यवस्था, रेलिंग, रंग-रोगन, ऑनलाइन पूजा व्यवस्था और वेबसाइट सुधार जैसे कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: योगिता जोशी जैरूवान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें