जून और जुलाई में हुई सामान्य से अधिक बारिश
गुरुवार को एक आनलाइन प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान महापात्र ने कहा कि भारत में मानसून ऋतु के पहले भाग (जून और जुलाई) के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा हुई, जबकि कुछ राज्यों, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ आई। उन्होंने कहा, ”कुल मिलाकर, दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दूसरे भाग के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा (422.8 मिमी के दीर्घकालिक औसत का 106 प्रतिशत) होने की संभावना है।” देश में एक जून से 31 जुलाई तक सामान्य 445.8 मिमी वर्षा के मुकाबले 474.3 मिमी वर्षा हुई, जो छह प्रतिशत अधिक है।? व्हाट्सऐप पर शेयर करें