चमोली के पीपलकोटी में सड़क पर वाहन पलटा, तीन लोगों को आई सामान्य चोटें

पीपलकोटी (चमोली)। उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी स्थित नवोदय विद्यालय के पास सड़क पर एक वाहन पलट गया। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे।

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में तीनों लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें