बागेश्वर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को झिरौली थाना पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चन्दन सिंह जनौटी (59) पुत्र मोहन सिंह जनौटी, निवासी ग्राम जनौटीपालड़ी, थाना झिरौली, बागेश्वर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
54 पाउच-बोतल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मैकडॉवल अंग्रेजी शराब की 06 बोतलें और माल्टा देशी शराब के 48 पाउच बरामद किए। बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ थाना झिरौली में FIR संख्या 14/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभियान आगे भी रहेगा जारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, हेड कांस्टेबल नवीन गिरी, प्रमोद रावत, प्रकाश जोशी और उमेश पन्त शामिल रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
