📍 नारायणबगड़ (चमोली)। सेवा, सुशासन एवं समर्पण के संकल्प के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक सभागार, नारायणबगड़ में आयोजित बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क उपचार का लाभ उठाया। शिविर में कुल 93 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।
🏥 विभिन्न बीमारियों की हुई जांच और स्क्रीनिंग
शिविर के दौरान 33 लोगों की रक्तचाप तथा 33 लाभार्थियों की मधुमेह (डायबिटीज) स्क्रीनिंग की गई। वहीं 20 लाभार्थियों की विभिन्न लैब जांच की गई और एक मरीज का एक्स-रे भी किया गया।
महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 18 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर, 2 महिलाओं की स्तन कैंसर तथा 4 लोगों की मुख कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 3 गर्भवतियों की प्रसवपूर्व जांच और 6 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी परामर्श भी दिया गया।
♿ दिव्यांग प्रमाण-पत्र और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए
शिविर में 3 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए गए। साथ ही 28 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी और 28 आयुष्मान कार्ड भी मौके पर तैयार किए गए।
इसके अलावा 14 लोगों की क्षय रोग (टीबी) स्क्रीनिंग की गई तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभिन्न योजनाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
📅 24 जुलाई को भी मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि 24 जुलाई को भी ब्लॉक सभागार, नारायणबगड़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
👨⚕️ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित भट्ट, सर्जन डॉ. भानु शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. फिरोज, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता, डॉ. रिया, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सोबन सिंह नेगी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, प्रयोगशाला तकनीशियन, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
