चमोली: ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्योतिर्मठ पुलिस ने 76 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

चमोली | जनपद में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ज्योतिर्मठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 08 जुलाई 2026 को कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के तपोवन कुण्डीखोला में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मातवर सिंह फर्स्वाण (50 वर्ष) पुत्र दरवान सिंह फर्स्वाण, निवासी कुण्डीखोला, थाना ज्योतिर्मठ, जनपद चमोली को गिरफ्तार किया गया।

76 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 46 अद्दे एवं 30 पव्वे रॉयल चैलेंज व्हिस्की सहित कुल 76 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गईं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-29/2026 के तहत धारा 60, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई

चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक अनिल बिन्जोला

  • कांस्टेबल हरीश काण्डपाल

  • कांस्टेबल चेतन रावत


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें