ऋषिकेश: राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

ऋषिकेश : विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक  राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, संस्थापक श्र दर्शनलाल उनियाल, प्रधानाचार्य  योगेश्वर प्रसाद सेमवाल, किशोरी लाल पैन्यूली  (ग्राम प्रधान गुमानीवाला),  गिरीश शर्मा  (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज,आवास विकास ऋषिकेश),  हेमन्त गुप्ता  (जिला पर्यावरण संरक्षक),  देवानंद सकलानी,  मुनेन्द्र दत्त कोठारी  और  सविता रतूड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  गिरीश शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज, आवास विकास ऋषिकेश) थे।

कार्यक्रम अध्यक्ष  विवेक कुमार (शांति संदेश प्रचारक, राज विद्या केन्द्र) थे। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता  हेमन्त गुप्ता  (जिला पर्यावरण संरक्षक) और  अंजना पंत, शान्ति संदेश प्रचारक थे।कार्यक्रम में डाॅ० प्रेम रावत  के शांति संदेश को वीडियो के माध्यम से सभी उपस्थित अतिथियों और छात्र-छात्राओं को दिखाया व सुनाया गया। डाॅ० प्रेम रावत की पुस्तक “स्वयं की आवाज” भी सप्रेम भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से बन्द करके अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु जागरूक किया गया।

? व्हाट्सऐप पर शेयर करें