ऋषिकेश: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, फूड प्लाजा रेस्टोरेंट से 50 पव्वे और 40 पाउच बरामद

ऋषिकेश : अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के तहत आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा  दिनांक 04.06.2026 को श्यामपुर स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 50 पव्वे अंग्रेजी शराब , 40 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 22 केन बियर बरामद हुई। मौके से रेस्टोरेंट संचालक आयुष रावत एवं अजय छेत्री को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें