उत्त्तराखण्ड में मंगलवार का दिन हादसों का रहा। देवप्रयाग इलाके में एक और हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के तीनधारा क्षेत्र के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
