ऋषिकेश: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

ऋषिकेश :  श्री भरत मंदिर कॉलेज ऋषिकेश में प्रधानाचार्य  यमुना प्रसाद त्रिपाठी  के कुशल दिशा निर्देशन और सीनियर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह के नेतृत्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा रैली निकाली और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा तंबाकू और निकोटीन का सेवन न करने की शपथ ली गई।जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कैडेटों ने तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा जूनियर विंग एनसीसी अधिकारी विकास नेगी के नेतृत्व मे विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने ‘तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो’ तथा ‘स्वस्थ जीवन, खुशहाल जीवन’ जैसे नारों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी,, सीनियर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह,जूनियर विंग एनसीसी अधिकारी विकास नेगी,प्रवक्ता रंजन अंथवाल, खेल कोच प्रवीन रावत विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें