देहरादून: सिक्योरिटी एजेंसियों ने भुगतान में देरी और पुलिस वेरिफिकेशन की समस्याओं पर उठाई आवाज

देहरादून।
उत्तराखंड प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी एसोसिएशन (UPSAA) के पदाधिकारियों ने दिनांक 25 मई 2026 को शाम 4 बजे गवर्नमेंट कंट्रोलिंग पसारा अथॉरिटी एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्रीमती निवेदिता कुकरेती से मुलाकात कर सिक्योरिटी सर्विसेज प्रोवाइडर्स को आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

भुगतान में देरी से संचालन प्रभावित

बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि सिक्योरिटी सर्विसेज लेने वाले कई क्लाइंट्स द्वारा समय पर बिल भुगतान नहीं किए जाने के कारण एजेंसियों को संचालन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न मिलने से हाई प्रेशर मैनेजमेंट, कर्मचारियों की सैलरी, ईएसआई, ईपीएफ, जीएसटी, यूनिफॉर्म एवं एडवांस जैसी व्यवस्थाओं को बनाए रखने में दिक्कतें आ रही हैं।

पुलिस वेरिफिकेशन संबंधी समस्याएं भी उठाईं

बैठक के दौरान पुलिस वेरिफिकेशन से संबंधित समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया। इसके अलावा यह मुद्दा भी उठाया गया कि कई सिक्योरिटी गार्ड अनऑथराइज्ड तरीके से नौकरी छोड़ने के बाद पुलिस चौकी से फोन करवाकर एजेंसियों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं।

निवेदिता कुकरेती ने विभाग को दिए निर्देश

एसोसिएशन के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं कंट्रोलिंग अथॉरिटी श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

ये रहे मौजूद

बैठक में UPSAA के अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान, जनरल सेक्रेटरी समीर मुंडेपी, नितिन शर्मा, राकेश पेटवाल, जे.एस. थपलियाल, गोपाल जखमोला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें