देहरादून: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर BSPS उत्तराखंड ने जताया शोक

देहरादून।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) उत्तराखंड ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन ने इसे पूरे देश और उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

BSPS उत्तराखंड की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि मेजर जनरल खंडूड़ी द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान को भारत की जनता हमेशा याद रखेगी। संगठन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से देश को विकास की नई दिशा देने का कार्य किया, जिसके चलते भारत ने विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ना शुरू किया।

संगठन ने कहा कि आज भी केंद्र सरकार और विभिन्न विभाग उनके बताए विकास मॉडल और कार्यशैली से प्रेरणा ले रहे हैं। उत्तराखंड में उनके अनुशासित और पारदर्शी शासन को आज भी याद किया जाता है।

BSPS उत्तराखंड ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) उत्तराखंड ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

💐🙏 श्रद्धांजलि 🙏💐

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें