मुनि की रेती: सेल्फी लेते समय पैर फिसला, युवक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा

मुनि की रेती: शनिवार को समय करीब 1800 बजे थाना मुनि की रेती को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नीर गंगा रिजॉर्ट, क्यारकी तपोवन के नीचे सड़क से एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया है।

सूचना पर थाना मुनि की रेती एसएसआई योगेश चंद्र पांडेय मय 112 व चौकी तपोवन एचपीयू तथा पुलिस बल को रवाना किया गया तथा एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया।

जानकारी करने पर घायल व्यक्ति नीर गंगा रिजॉर्ट क्यारकी के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण नीचे खाई में गिर गया था।

नाम व पते की जानकारी की गई तो इस व्यक्ति का नाम प्रेम कुमार ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोयल डेयरी, नजफगढ़, संत एनक्लेव, दिल्ली होना पाया गया।

एसडीआरएफ, थाना मुनि की रेती पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को खाई से रेस्क्यू किया गया। घायल को 108 के माध्यम से एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया।

उक्त व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से आठ लड़कों के ग्रुप के साथ घूमने आया था। पीड़ित के परिजनों को सूचना दी गई है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें