- NDA मेरिट लिस्ट में उत्तराखंड के सैनिक स्कूल का जलवा, टॉप 100 में 9 कैडेट्स का हुआ चयन
- नैनीताल जिले के भवाली में पड़ता है घोडाखाल स्कूल, देश के सबसे टॉप सैनिक स्कूल में से एक है यह
नैनीताल : भवाली स्थित घोडाखाल स्कूल जलवा इस बार भी बरकरार है. देश भर से में सबसे ज्यादा बच्चों का चयन NDA के लिए हुआ है. इस बार भी २३ बच्चों का चयन है. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की मेरिट सूची में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. एक बार फिर से संस्थान का मान बढ़ाया है. इस वर्ष विद्यालय के कुल 23 कैडेट्स का चयन हुआ है, जिनमें से 9 कैडेट्स अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष 100 में और 5 कैडेट्स शीर्ष 50 में शामिल हैं.एनडीए की मेरिट सूची में कैडेट युवराज सक्सेना ने अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिभागियों में पांचवां स्थान प्राप्त किया। उनके साथ कैडेट आदित्य सिंह धारनिया ने एआईआर 17, कैडेट आयुष्मान सिंह बिष्ट ने एआईआर 39, कैडेट दिव्य प्रकाश जोशी ने एआईआर 45 तथा कैडेट दिव्यांश अरोड़ा ने एआईआर 58 हासिल किया, जिससे संस्थान का नाम रोशन हुआ.चयनित 23 कैडेट्स में से 4 पूर्व बैच के हैं. सभी छात्रों की सफलता उनकी निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. सभी सफल कैडेट्स शीघ्र ही एनडीए के 157वें कोर्स में शामिल होकर अपने सैन्य प्रशिक्षण की शुरुआत करेंगे.
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
