हरेला पर्व: BSPS ने लगाए 150 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) उत्तराखंड की ओर से शुक्रवार को देहरादून के दुधली केमरी गांव में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वन विभाग की लच्छीवाला रेंज के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मीडिया कॉर्डिनेटर हरीश कोठारी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” आह्वान को आगे बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्यभर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने पत्रकार संघ का आभार जताया। समापन अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरधर शर्मा, गढ़वाल प्रभारी नवल खाली, प्रदेश सचिव एस.पी. दुबे, देहरादून जिला अध्यक्ष गौरव गुलेरी, उपाध्यक्ष शिवेश शर्मा, पौड़ी जिला अध्यक्ष पंकज मंडोली, उपाध्यक्ष पवन रावत, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय राणा, विवेक तोमर, अमित गुप्ता, वन दरोगा पंकज रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें