हरिद्वार में स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की तेरहवीं पर यूकेडी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय पदाधिकारी शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को तरुण हिमालय स्थित निवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री, फील्ड मार्शल और पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व. दिवाकर भट्ट की तेरहवीं पर एकत्र हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि स्व. दिवाकर भट्ट के सपनों का उत्तराखंड बनाना हर यूकेडी कार्यकर्ता का संकल्प है और दल जनता के बीच उसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि स्व. भट्ट ने अपना संपूर्ण जीवन राज्य को समर्पित कर दिया। उत्तराखंड बनाने का उनका सपना तो साकार हुआ, लेकिन उसे बचाने का सपना अधूरा रह गया।

पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने बताया कि पूरे प्रदेश में आयोजित अस्थि कलश यात्रा के दौरान उत्तराखंडवासियों ने बड़ी संख्या में स्व. भट्ट को श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से फील्ड मार्शल को अंतिम विदाई दी।

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा, लताफत हुसैन, गणेश काला, ललित बिष्ट, भुवन जोशी, इंद्र मनराल, पान सिंह रावत, मनोज कंडवाल, प्रकाश भट्ट, किरण रावत, डी.डी. जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, बृज मोहन सजवाण, महानगर महामंत्री सागर प्रजापति, तुषार कुमार, संदीप अग्रवाल, रवि जैन, जसवंत सिंह बिष्ट, राजेश्वरी रावत, मोहन सिंह असवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें